{"_id":"597093f04f1c1b7a5b8b48c0","slug":"131500550128-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहन के नीचे दब कर पुत्री की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहन के नीचे दब कर पुत्री की मौत, पिता घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार से रामकोला जाने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार को एक मालवाहन पलट जाने से चालक घायल हो गया। दिन के करीब 11 बजे हुए इस हादसे में चालक की डेढ़ वर्षीय पुत्री की मौत हो गई।
नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के ही जड़हा पुर्दिल गांव निवासी असरफ इस मालवाहन पर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को बैठाकर सूरजनगर चौराहे पर घुमाने लाया था। बच्ची को घुमाने के बाद दिन के करीब 11 बजे वह उसे घर छोड़ने जा रहा था। सूरजनगर बाजार से रामकोला जाने वाली सड़क पर स्थित एक घर के निकट मालवाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया, जिससे चालक असरफ (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसकी मासूम बच्ची खुशी मालवाहन के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल चालक और बच्ची के शव को बाहर निकाला। घायल चालक का इलाज पडरौना में हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।