{"_id":"60e5dc4b8ebc3e4aeb5f9e96","slug":"12years-old-boy-s-has-got-deadbody-kushinagar-news-gkp4010050135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकी नदी घाट पर नहाने कया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकी नदी घाट पर नहाने कया था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदेलीगंज पुल के पास मिला नदी में डूबे बालक का शव
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। छोटी गंडक नदी के जानकी घाट पर भाई और मौसी के लड़के के साथ नहाने गए 12 वर्षीय बालक का शव बुधवार की सुबह बंदेलीगंज पुल के पास मिला। बालक के शव मिलने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पगार गांव के मिश्रौली टोला निवासी रामभुवन के लड़के सोनू (12) और युवराज (8) अपने मौसी के बेटे वीरू (16) के साथ मंगलवार की शाम को गंडक नदी के जानकी घाट पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों गंडक नदी में डूबने लगे। इनके चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी किनारे भैंस चरा रहे चरवाहों ने नदी में कूदकर युवराज और वीरु को नदी से बाहर निकाल लिया था। लेकिन सोनू नदी में डूबकर लापता हो गया था। परिवार और गांव के लोग काफी देर तक सोनू की तलाश करते रहे। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
बुधवार की सुबह बंदेलीगंज पुल के पास सोनू का शव नदी में बहता हुआ दिखा। इसकी जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में आसपास गांवों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन सोनू के शव को घर ले आए। सोनू का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी, पिता भी काफी देर तक बेहोशी की हालत में रहे। कुछ देर बाद सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया।