प्रत्याशी सेटिंग के दौरान ही खराब हुई ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी सुरक्षा और सामान्य प्रेक्षक राजा शेखर, पुलिस विभाग के प्रेक्षक मनीष अग्रवाल और डीएम की देखरेख में विधान सभावार सेटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। विधानसभा वार लगाए गए काउंटर का निरीक्षण कर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कर लिए जाएंगे।
कहीं भी किसी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं होगी। इसके बाद मास्टर ट्रेनरों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कंडिडेट सेटिंग के तरीके बताए। ईवीएम और वीपीपैट मशीनों को जोड़कर कंडिडेटों की सेंटिंग शुरू होते ही कुछ ईवीएम में खराबी आ गई और वे काम करना बंद कर दीं। उन्हें दूसरी मशीन से जोड़कर सेटिंग की गई। इस दौरान एसडीएम रामकेश यादव, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता समेत कई अधिकारी, लेखपाल और अमीन आदि मौजूद रहे।