{"_id":"5c1a89f4bdec2256db061a5a","slug":"121545243124-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने किया हंगामा
Tue, 28 May 2019 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सहकारी गन्ना समिति रामकोला में जिम्मेदारों को नही बैठने से नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अमर उजाला
मेहदीगंज। सहकारी समिति पर कर्मचारियों के नहीं रहने से नाराज किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। बैरिया गांव के किसान रामेश्वर राय ने बताया कि उनके पास 10 ट्रेलर गन्ना है। किसानों की समस्या के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। नरेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि किसानों को पर्ची नहीं मिल पा रही है। इससे किसान गन्ने को नही बेच पा रहे है।
किसान संतोष राय, किसान अमरेंद्र सिंह ने भी अपनी पीड़ा बयां की। गन्ना विकास सहकारी समिति पंजाब के सचिव अजय सिंह ने बताया कि दो जगह का चार्ज लिए हैं। गन्ने का सीजन है ।तमाम कार्य होते हैं फिर भी समय निकालकर समिति पर पहुंचते हैं। किसानों को पर्ची जारी की जा रही है। किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।