फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   औषधीय खेती को बढ़ावा देगी सरकार

औषधीय खेती को बढ़ावा देगी सरकार

Sat, 28 Jul 2018 07:04 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
औषधीय खेती को बढ़ावा देगी सरकार
कुशीनगर के किसान उगाएंगे ब्राह्मी व तुलसी
विज्ञापन

औषधीय पौधों की खेती के लिए उपयुक्त है जिले की जमीन
बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने बनाई योजना
किसानों को 30 से 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
बाजार उपलब्ध कराने में विभाग करेगा किसानों का सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। आयुर्वेदिक औषधियों की बढ़ती मांग ने कुशीनगर के किसानों को एक और नकदी फसल का विकल्प दे दिया है। जिले में औषधीय पौधे तुलसी और ब्राह्मी की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन पौधों के उत्पादन के लिए कुशीनगर की माटी उपयुक्त है। इसे देखते हुए उद्यान विभाग ने किसानों के लिए अनुदान के साथ ही बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास शुरू किया है। अगर इसमें सफलता मिली तो जिला औषधीय पौधों की खेती के लिए भी जाना जाएगा।

कुशीनगर की माटी में तुलसी, सर्पगंधा, ब्राह्मी आदि औषधीय पौधे खुद ही उगते हैं। गंडक नहर के पानी से खेतों में जमा सिल्ट (भाठ की मिट्टी) हर तरह की खेती के लिए उपयुक्त है। हालांकि यहां के किसान अब तक धान, गेहूं, गन्ना, आलू व केला आदि की परंपरागत खेती ही करते चले आ रहे हैं। परंतु उद्यान विभाग ने किसानों को व्यवसायिक खेती की तरफ मोड़ने का प्रयास शुरू किया है। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव के अनुसार जिले में तुलसी व सर्पगंधा की खेती के लिए भूमि उपयुक्त है। सरकार ने इन औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। शुरूआत में तुलसी व सर्पगंधा की खेती के लिए दो हेक्टेयर तथा ब्राह्मी और बच की खेती के लिए आठ हेेक्टेयर क्षेत्रफल का चयन किया जाना है। सर्पगंधा की खेती पर 50 प्रतिशत और अन्य औषधीय पौधों की खेती के लिए लागत का 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रयास सफल रहा तो जिले को एक और नई पहचान मिलेगी। किसानों को अनुदान की रकम सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed