{"_id":"5b40f6ca4f1c1bc4248b4fb4","slug":"121530984138-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबेरस्थान थाने के निरीक्षण में एसपी ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबेरस्थान थाने के निरीक्षण में एसपी ने कहा
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस का इंतजाम करने का निर्देश
एसपी अशोक कुमार पांडेय ने कुबेरस्थान थाने का किया निरीक्षण
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। एसपी ने शनिवार को दोपहर में कुबेरस्थान थाने का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थित तरीके से बने पुराने भोजनालय के शेड को हटाकर पक्की छत बनवाने और भोजन के लिए लकड़ी के चूल्हे की जगह तत्काल रसोई गैस का इंतजाम करने का एसओ को निर्देश दिया।
एसपी अशोक कुमार पांडेय दोपहर करीब दो बजे थाने में पहुंचे। इसके बाद एसपी ने थाने की चहारदीवारी, भोजनालय, महिला एवं पुरुष आरक्षी बैरक, कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों के लिए अव्यवस्थित तरीके से बने पुराने भोजनालय तथा भोजन बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे लकड़ी के चूल्हे को देखते ही वह भड़क उठे। उन्होंने एसओ राजेश कुमार मौर्या को निर्देशित किया कि पुराने भोजनालय के शेड को हटाकर उसकी दीवारें और ऊंची कर उस पर पक्की छत लगाई जाए और तत्काल गैस कनेक्शन का इंतजाम किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, नीरज शाही, संजय कुमार सिंह, मोहन प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, शंभू वर्मा, रोहित सरोज, उपेंद्र सिंह सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।