फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead body of the village, people in weeds

कटान शुरू होने से अहिरौलीदान गांव के लोग भयभीत

Wed, 04 Jul 2018 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the village, people in weeds
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान के कचहरी टोला के सामने एक बार फिर गंडक नदी में कटान तेज हो जाने से लोग सहम गए हैं। कटान से भयभीत लोग अपने लिए सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं। जिन लोगों का घर नदी के नजदीक है वे अपने जरूरी सामान दूसरी जगह भेजने लगे हैं। नदी यहां पिछले तीन वर्षों से कटान कर रही है।
विज्ञापन

गंडक नदी के किनारे बसे अहिरौलीदान के कई टोले कटान की चपेट में हैं। कचहरी टोला, खैरखूटा, डीह टोला, मदुरही, नोनिया पट्टी आदि के लोग कटान शुरू होने से चिंतित हैं। अहिरौलीदान गांव के पूर्व प्रधान हरिकृष्ण सिंह, श्रीकिशुन, गया, रामाज्ञा आदि के घर के पास तक नदी पहुंच गई है। कटान की गति कम नहीं हुई तो अगले दो से तीन दिनों में यहां के कई घर नदी में विलीन हो जाएंगे। इसके अलावा पारस, चंद्रिका, रामनरेश, विपिन, राघव, प्रमोद, मदन, माधव आदि भी कटान नहीं रुकने पर पलायन की तैयारी में हैं। इन लोगों का आरोप है कि बाढ़ खंड और प्रशासन की उपेक्षा के चलते उन लोगों को हर साल बरसात में इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, पूर्व प्रधान मजिस्टर पासवान, जितेन्द्र कुमार सिंह, सुजीत यादव, अरविंद सिंह आदि का कहना है कि इस गांव का बैरिया टोला, कंचन टोला और चित्तू टोला कटान के चलते समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed