फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   उल्टी-दस्त से दो बच्‍चों की मौत

उल्टी-दस्त से दो बच्चों की मौत

Fri, 17 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से दो बच्चों की मौत
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics

विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। क्षेत्र के मैनपुर गांव के पकड़ीहार टोला में रहने वाले लोग अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं। तेज बुखार और उल्टी से दस दिनों के भीतर दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने गांव में पहुंचकर बीमारी के बारे में जानकारी ली।
मैनपुर गांव के पकड़ीहार टोला निवासी सलीम की सात वर्षीय पुत्री चांदनी दो सप्ताह से तेज बुखार और उल्टी की चपेट में आई थी। घरवाले उसे कसया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां भी इलाज होने पर चांदनी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। घरवाले उसे छह नवंबर को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद चांदनी के घर के बगल में 9रहने वाले सैफुद्दीन की पांच वर्षीय पुत्री नाजिया को भी वही बीमारी हो गई। दस दिन पहले इस बीमारी की चपेट में आई नाजिया को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक सप्ताह इलाज के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम नाजिया की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी टोले के निवासी शहीद के सात वर्षी य पुत्र इमरान और शहाबुद्दीन की पुत्री नाजमा भी तेज बुखार और उल्टी से पीड़ित हैं। इन दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्राम प्रधान भागवत यादव ने बताया कि इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है, लेकिन विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। टोले में दो बच्चों की मौत से लोग दहशत में हैं। कई लोगों ने अपने बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए रिश्तेदारों के घर भेज दिया है। इस गांव के रवींद्र राय, बृजेश राय, हजरत, सद्दीक, सद्दाम सहित कई लोगों ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग इस गांव में कैंप लगाकर इलाज नहीं करता है तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार का कहना था कि कसया सीएचसी की टीम प्रभावित गांव में गई थी। वहां तीन बच्चे बीमार हुए थे। बीमार बच्चों के बारे में ब्यौरा मांगा गया है। अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी वहां मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed