{"_id":"59d122424f1c1bec538b53e7","slug":"121506878018-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम के जुलूस मे कई जगह झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम के जुलूस मे कई जगह झड़प
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। मुहर्रम का जुलूस रविवार को पूरे जिले में निकाला गया। कठकुइयां, कुबेरस्थान, खड्डा बुजुर्ग सहित कई स्थानों पर मुहर्रम का जुलूस दिन में ही निकाला गया। मंसाछापर बाजार में दुर्गा प्रतिमा के सामने ही ताजिया का मिलान कराए जाने से दोनों वर्गोँ के लोग आमने सामने हो गए। जहां काफी मशक्कत के बाद स्थिति संभली, जबकि खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में ताजिए के जुलूस के दौरान दो गुटों के आपस में भिड़ जाने से बीचबचाव में खड्डा थाने के एसओ को तलवार लग गई, जिससे वह घायल हो गए। जनपद के अन्य हिस्सों में भी ताजिए का जुलूस देर रात तक निकाला गया, जहां मेला लगा रहा। आखिर में ताजिए कर्बला में दफन करने के बाद अपने-अपने गांव-मुहल्लों में वापस लौट गए।
इस बार के मुहर्रम का जुलूस में प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कई जगह दोनों वर्गों के लोग आमने सामने हो गए। मंसाछापर में दुर्गा पंडाल के आगे ताजिया मिलान करने को लेकर स्थिति बिगड़ने लगी तो खड्डा थाना क्षेत्र के भुुजौली बाजार में पोखरा के निकट इस बार छठघाट के रास्ते ताजिए ले जाने से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गए। स्थिति संभालने की कोशिश में खड्डा के एसओ पर एक शख्स से तलवार से हमला कर दिया।
इसके पहले छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवई नगर और मुगलपुरा सहित पडरौना नगर के सभी मुहल्लों से सुबह ताजिए चौक पर लाए गए थे, जहां खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। उसके बाद देर शाम को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी पडरौना नगर का सुभाष चौक और तिलक चौक कर्बला बना था। छावनी, ख्रिरियाटोला, नौका टोला, बलुचहां आदि मुहल्लों के तालिए सुभाष चौक पहुंचे, जबकि कसेरा टोली, तुरहा टोली, साहबगंज सहित अन्य मुहल्लों के ताजिए तिलक चौक पर रखे गए थे। दोनों जगह मेला लगा रहा। खिलाड़ी करतब देर रात तक वहां करतब दिखाते रहे। मुहर्रम का जुलूस और मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिसफोर्स और पीएसी के जवान मुश्तैदी से तैनात थे। देर रात ताजियों का मिलान कराने के बाद उन्हें कर्बला में दफन किया गया और फिर सभी ताजिए अपने मुहल्लों में वापस लौट गए।
विज्ञापन
पडरौना नगर से सटे बावली चौक पर भी मुहर्रम का जुलूस पहुंचा। वहां भी परंपरागत तरीके से सभी ताजिए रखे गए। वहां भी ताजियों का मिलान कराया गया। खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।