फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डोल घुमाने को लेकर विवाद

डोल घुमाने को लेकर विवाद

Fri, 18 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
डोल घुमाने को लेकर विवाद
कुशीनगर। अकबरपुर गांव के बड़वा छपरा टोले पर बृहस्पतिवार की रात में डोल घुमाने के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार दिखाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और आरोपी युवक के पिता को साथ लेकर थाने चली गई। शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग थाने पर एकत्र हुए थे।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के तेजवलिया चौराहे पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रख कर जन्मोत्सव मनाया गया। बृहस्पतिवार की शाम को विसर्जन जुलूस गांव के सभी टोलों में घुमाया जा रहा था। आरोप है कि अकबरपुर गांव के बड़वा छापर टोला में दूसरे वर्ग के एक युवक ने डोल को रोक दिया। युवक ने धारदार हथियार दिखाते हुए अपशब्द कहे। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसओ राकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी युवक के पिता को पुलिस अपने साथ ले गई। शुक्रवार की सुबह ही दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए, हालांकि शाम तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आयोजन कमेटी की तरफ से परमिशन नहीं ली गई थी। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed