{"_id":"5937e9484f1c1b20078b456e","slug":"121496836424-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठा पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठा पूरा परिवार
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के गांव गांगीटीकर के टोला बिजेधरा का एक परिवार बुधवार की सुबह से कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठ गया। ये लोग कृषि कार्य के लिए मिले पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
परिवार के मुखिया चंद्रदेव तिवारी के साथ अनशन पर बैठे सुभाष तिवारी, विनोद तिवारी, व्यास तिवारी, पिंकी देवी, शांति देवी और रीता देवी का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें खेती के लिए पट्टे पर जमीन दी है। इससे संबंधित सभी वैध कागजात भी उनके पास हैं, लेकिन कुछ लोग जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहे हैं। अनशन कर रहे परिवार के लोगों का कहना है कि वे लोग कई बार थाना व तहसील दिवस के अलावा जनता दरबार में भी अफसरों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। कब्जा करने का प्रयास करने पर उन लोगों को धमकी मिल रही है। जमीन नहीं होने की वजह से उन लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिलेगा, अनशन जारी रहेगा।