फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 officials-employees' salary stops.

12 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रुका

Tue, 02 Jan 2018 11:45 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 02 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
12 officials-employees' salary stops.
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। डीएम के निर्देश पर जनपद के सामुदायिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की कराई गई जांच में अनुपस्थित रहे 12 अधिकारियों-कर्मचारियों का सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही निरीक्षण में जो कमियां मिलीं, उन्हें संबंधित अफसरों को जल्द दुरुस्त कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


बीते 14 दिसंबर को अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से सामुुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जांच कराई गई थी। इस जांच के दौरान कसया सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉक्टर अवधेश तिवारी और डॉक्टर पूजा सिंह अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन


 हाटा सीएचसी में संविदा पर तैनात डॉक्टर विनीता शाही और स्टॉफ नर्स अर्चना सिंह अनुपस्थित थीं। उस दिन पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुप कुमार और वार्ड ब्वाय अरुण कुमार गैरहाजिर थे। दुदही सीएचसी में ऋषिकेश गुप्ता और मनीष गौतम, सुकरौली के देवतहां सीएचसी में सुमन, भुजौली पीएचसी में बलवंत भारती, सखवनिया पीएचसी पर डॉ. राजेंद्र तिवारी, हाटा डिप्टी सीएमओ कार्यालय में तैयब अली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरौली में एक और पिपराघाट पीएचसी में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा पुरैनी पीएचसी में विजय कुमार, खोट्ठा में राजेंद्र प्रसाद
और तुर्कहां सीएचसी में तीन कर्मचारी गैरहाजिर थे। इसी तरह कुड़वा स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जितेंद्र कुमार, सपहां में डॉक्टर राजकुमार प्रसाद और सीएमओ कार्यालय में डॉ. उत्तम कुमार जायसवाल अनुपस्थित थे। निरीक्षण में गैरहाजिर रहने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सीएमओ ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कई अस्पतालों में भवन अपूर्ण होने, शौचालय की खराब दशा सहित अन्य शिकायतें मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed