फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 new coroa cases, 4 of one family

12 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोग

Tue, 14 Jul 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
12 new coroa cases, 4 of one family
कुस्महा संक्रमित क्षेत्र में एसडीएम कप्तानगंज अरविंद कुमार ने सीओ खड्डा के साथ लोगों को जागरूक ? - फोटो : KUSHINAGAR
12 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोग
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सोमवार की रात में आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार को सात मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 142 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं और केवल छह लोगों की ही जान गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज से सोमवार की रात में 290 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से 12 लोग पॉजिटिव पाए। इसके अलावा 278 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में चार मरीज पडरौना नगर के एक ही परिवार के हैं। नगर पालिका के एक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा उनके परिवार के लोगों के संक्रमित होने की जानकारी से नगर पालिका के कर्मचारियों समेत नगर के लोग भी संशकित हो गए। इस परिवार के मुखिया ने अपने संक्रमित होने की जानकारी स्वयं ही सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन

संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने लोगों से मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखने तथा बार-बार हाथ साबुन से धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed