फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 Kabaddi players will participate at the divisional level.

Kushinagar News: मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगी 12 कबड्डी खिलाड़ी

Wed, 22 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
12 Kabaddi players will participate at the divisional level.
पडरौना। जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में जिले का नाम रोशन करने की तैयारी कर ली है। 12 महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुशीनगर की टीम भाग लेगी। चयन ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय पर हुआ था। उसमें जिले भर से 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रदेश के आगरा में चार से छह अगस्त तक प्रदेश स्तरीय बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए जिला स्तर पर आयोजित ट्रालय में 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित 12 खिलाड़ियों में से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र और विद्यालयों से हैं। क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि खिलाड़ियों को खेल किट, जर्सी और यात्रा भत्ता दिया गया है। मंडल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय टीम के लिए कैंप में भेजा जाएगा। सरकार बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन


0

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
पडरौना। जिला स्तर पर आयोजित ट्रायल में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रानी यादव, रोशनी कुमारी, शीतल भारती, ऋतु, उर्मिला, वंदना, प्रिया, ऋद्धिमा, पलक, रोशनी साहनी, काजल और निशा सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed