फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी समेत चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी समेत चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 27 Apr 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी समेत चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
कुशीनगर में नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कांग्रेस के आरपीएन सिंह और भाजपा के विजय कुमार दुबे समेत चार दलों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकनपत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक हुए 11 पर्चे दाखिल हो चुके हैं। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए शुक्रवार को काफी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर डॉ. अनिल कुमार सिंह के समक्ष कांग्रेस के उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने अपने प्रस्तावक के साथ पहुंचकर नामांकनपत्र दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा भारतीय लोक सेना से विपिन यादव और भाकपा माले से अरविंद यादव ने अपना पर्चा जमा किया।
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि इसके पहले सात उम्मीदवार पर्चे जमा किए थे। इस तरह 22 अप्रैल से अब तक 11 उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर रामकेश यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 27 एवं 28 अप्रैल को अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र जमा करने के लिए अब केवल 29 अप्रैल का दिन बचा है। इच्छुक लोग इस तिथि में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed