फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   buddh dhatu procession

बुद्ध धातु शोभा यात्रा की तैयारियां तेज

Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 20 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
buddh dhatu procession
कुशीनगर में बुद्ध धातु शोभायात्रा के लिए थाई मंदिर में जानकारी देते आयोजक मंडल के सदस्य मंचासीन एसपी व बौद्ध भिक्षु। - फोटो : अमर उजाला
कसया। वाट थाई कुशीनारा छर्लमराज थाई मंदिर की ओर से इस वर्ष पर भी तीन दिवसीय भव्य बुद्ध धातु शोभा यात्रा 22 फरवरी से शुरू होगी। इसमें यहां मौजूद मोनस्ट्री, मंदिर, धर्मशाला और विभिन्न देशों के पर्यटक भाग लेंगे। समापन 24 फरवरी को रामाभार स्तूप पर विशेष पूजा अर्चना के साथ होगा। शोभायात्रा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक, सामाजिक व अध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। 22 को निशुल्क मेडिकल कैंप, 23 को थाई मंदिर से महापरिनिर्वाण मंदिर और 24 को महापरिनिर्वाण मंदिर से रामाभार स्तूप तक की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगी। बुद्ध धातु शोभा यात्रा की सफलता की कामना करते हुए एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि इससे भारत और थाईलैंड मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन


भंते नंदरतन ने कहा कि बुद्ध धातु शोभायात्रा से विश्व को जागृत करना है। विश्व में शांति कायम हो इसके लिए शांति पाठ और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन होगा। भंते महेंद्र ने कहा कि माघी पूर्णिमा का महत्व भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण तिथि है। इसी दिन उन्होंने वैशाली में अपने शिष्य से कहा था कि तीन माह बाद पूर्णिमा को कुशीनगर में वह महापरिनिर्वाण को प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक थाईलैंड के पोंग्रिथ श्रीस्मिथ ने कहा कि कुशीनगर में पहले के अपेक्षा बेहतर सुविधाएं और सफाई देखकर काफी खुश हूं। इस बार भी बिहार हथुआ के राजा पर महारानी इस शोभायात्रा में भाग ले रहे हैं। टीके राय ने बताया कि इस दौरान स्थानीय 31 स्कूलों के बच्चे संगीत प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


इसके अलावा पुरातत्व अधिकारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता थाई मंदिर के फ्रॉ खुरोननार्थ चेत्यापिराक और संचालन अंबिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विवेक गोंड, आदित्य राय, जितेंद्र राय सहित थाई बौद्ध अनुयायी और पर्यटक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed