{"_id":"5c114e92bdec22415f3da3c7","slug":"11544638098-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया अविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया अविश्वास
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिन गई फाजिलनगर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 72 सदस्यों ने मतदान किया
सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद रही पुलिस
फाजिलनगर। सपा ब्लॉक प्रमुख रैबुन नेशा के खिलाफ बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 72 सदस्यों ने मत दिया। इस तरह उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इस बीच पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
फाजिलनगर की ब्लॉक प्रमुख रैबुन नेशा के खिलाफ बुधवार को ब्लॉक सभागार में पुलिस व पीएसी की कडी़ सुरक्षा के बीच अविश्चास प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक कुमार पांडेय की उपस्थिति में मतदान के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सुबह 10 बजे से शुरू कर दी गई। इसमें कुल 73 बीडीसी सदस्य सम्मिलित हुए। मतगणना के बाद अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 72 मत मिले। एक मत अवैध मिला। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ कोई मत नहीं पड़ा। इस वजह से रैबुन नेशा की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हाथ से गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 72 मत पड़े, जबकि बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या 110 है। प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने वाले सदस्यों की संख्या 55 से अधिक होने के कारण उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, एसओ पटहेरवा संजय मिश्र, विशुनपुरा अरविंद कुमार, तुर्कपट्टी उमेश कुमार, सेवरही और कुबेरस्थान की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी व महिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
21 नवंबर से शुरू हो गई थी अविश्वास प्रस्ताव की कोशिश
क्षेत्र पंचायत फाजिलनगर में कुल 111 बीडीसी सदस्य हैं, जिनमें एक सदस्य की मौत हो चुकी है। 21 नवंबर को क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकी लक्ष्मी जायसवाल डीएम के पास 67 बीडीसी सदस्यों को लेकर पहुंची थीं और ब्लॉक प्रमुख फाजिलनगर के खिलाफ अविश्वास दाखिल किया था। उसके बाद डीएम ने सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए 12 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की थी।
हियुवा और भाजपा के खेमे में छाई खुशी
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, हियुवा नेता पशुपतिनाथ जायसवाल, संतोष बर्नवाल, सुनील बर्नवाल, अमिताभ मिश्र, दिलीप यादव, भाजपा नेता विजय शंकर तिवारी, शेषनाथ मिश्र, सुभाष यादव, जितेंद्र कुमार, दीनानाथ यादव, अमीर अंसारी, बैरिस्टर जायसवाल, मुकुल तिवारी, अनिल जायसवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, राणा प्रताप मिश्र ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।