{"_id":"59bd0b1c4f1c1bb6688b4de0","slug":"11505561372-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव का मामला
Updated Sat, 16 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। शुक्रवार की रात रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा गांव में एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया। इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरवा महदेवा गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी 27 वर्षीया लछिया की शुक्रवार की रात जलने से मौत हो गई। तीन बच्चों की मां लछिया की शादी सात साल पहले हुई थी। लछिया के पिता जयचंद कुशवाहा का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को मारते-पीटते रहते थे। पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने पति, जेठ, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।