{"_id":"596625fb4f1c1b1a1d8b4743","slug":"11499866619-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकदहवा टोले पर रात में टूटकर गिरा था 11 हजार वोल्ट का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकदहवा टोले पर रात में टूटकर गिरा था 11 हजार वोल्ट का तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के धोकरहा गांव के चकदहवा टोला में मंगलवार को रात में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एक व्यक्ति के घर पर गिर गया। बरसात के चलते दीवारें नम थीं, जिससे पूरे घर में करंट उतर गया। करंट का झटका लगने से इस परिवार के आठ लोग घायल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और सभी घायलों को दुदही सीएचसी ले जाकर इलाज कराया। सुबह सभी की हालत ठीक होने पर घर वापस भेजा गया।
दुदही ब्लॉक के धोकरहा गांव के टोला चकदहवा में आबादी के बीच से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर शर्मा खरवार के घर पर गिर गया। बरसात के चलते दीवारें गीली थीं, जिससे पूरे घर में करंट प्रवाहित होने लगा। करंट का झटका लगने से इस परिवार के 15 वर्षीय पिंटू, 11 वर्षीया माया, 16 वर्षीया मीरा, आठ वर्षीया निभा, 27 वर्षीया कलावती, 25 वर्षीया शीला, 30 वर्षीय मनोज और 35 वर्षीया गायत्री घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग दरवाजे पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इन लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को फोन करके आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी दुदही लाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर एके पांडेय के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर थी। इलाज के बाद सभी की हालत में तेजी से सुधार आया है।
एसडीओ विद्युत तमकुहीराज का कहना है कि तार टूटकर जमीन पर नहीं बल्कि जाली पर गिरा था। बिजली का झटका लगने से कोई घायल नहीं हुआ है। टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।