{"_id":"595f95124f1c1b844a8b468a","slug":"11499436306-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ स्कूटी से घर आ रही थी शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के साथ स्कूटी से घर आ रही थी शिक्षिका
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। देवरिया जिले के प्राथमिक विद्यालय नौतन हथियागढ़ से ड्यूटी के बाद पिता के साथ लौट रही अध्यापिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता की हालत भी नाजुक है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर बाद तरकुलवा थाना क्षेत्र के पिपराझाम व मुंडेरा रतनपट्टी गांव के बीच हुआ।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव महासोन निवासी 58 वर्षीय रमेश तिवारी की पुत्री 35 वर्षीया सुनीता पांडेय देवरिया जिले के प्राथमिक विद्यालय नौतन हथियागढ़ में अध्यापक थीं। शुक्रवार को दोपहर बाद वे अपने पिता के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। तरकुलवा क्षेत्र के गांव पिपराझाम और मुंडेरा रत्नपट्टी के बीच स्कूटी सवार पिता-पुत्री सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पिता-पुत्री को कसया सीएचसी लाया गया। यहां हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में सुनीता की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। अध्यापिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।