फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कप्तानगंज के देउरवा गांव के रहने वाले है लोग

कप्तानगंज के देउरवा गांव के रहने वाले है लोग

Mon, 04 Feb 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के देउरवा गांव के रहने वाले है लोग
नाली निर्माण के लिए लोगों ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो है।
कलेक्ट्रेट गेट पर मुखर हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के देउरवा गांव के लोगों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। उनका कहना था कि गांव में पिछले दो वर्षों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायती पत्र देने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिससे विवश होकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। जानकारी होने पर पहुंचे डीपीआरओ ने आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
कप्तानगंज क्षेत्र के देउरवा गांव के लोग सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि गांव में बीते दो वर्षो से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह जलजमाव होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्राम प्रधान व सचिव से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन गांव के जिम्मेदारों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। तहसील दिवस में भी इसकी शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन अफसरों की उदासीनता के चलते अब तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। अगर गांव में मानक के अनुसार नाली का निर्माण करा दिया जाय, तो इस समस्या से निजात मिल सकता है। जानकारी होने पर पहुंचे डीपीआरओ आरके द्विवेदी ने गांववालों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर गांव में नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद गांववालों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान पिंटू वर्मा, साहेब वर्मा, रामजीत, ज्ञांती देवी, इसरावती और बिंदू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
फोटो के साथ---
एसडीएम के आश्वासन पर माने लोग
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-तमकुहीराज क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण समेत 21 सूत्री मांगों के लिए चौथे दिन सोमवार को भी सपा के कार्यकर्ता सेवरही में धरने पर बैठे रहे। मौके पर पहुंचे तमकुहीराज एसडीएम के आश्वासन के बाद लोग मान गए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने दस दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के जानकीनगर मोहल्ले में तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग के निर्माण, नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत 21 सूत्री मांग के लिए सपा कार्यकर्ता चार दिनों से धरना दे रहे थे। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने आंदोलनकारियों की मांगों पर दस दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने की अगुवाई कर रहे जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन जायसवाल ने धरने की समाप्ति की घोषणा की और तय समय के भीतर कार्रवाई नही होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक आनंदप्रकाश शर्मा, हबीबुल्लाह सिद्दीकी, दीपक जायसवाल, जाकिर हुसैन, राजू जायसवाल, शक्ति जायसवाल, लल्लन यादव, रामानंद कुशवाहा, सुधीर यादव, आनंद यादव, सलीम सिद्दीकी और रणविजय द्विवेदी आदि मौजूद थे।


कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया
फोटो केेेेसाथ
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के गांगीटीकर गांव में पोखरे के किनारे बनी छठ बेदी को तोड़कर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

गांव के परशुराम सिंह, लालचंद वर्मा, असगर मियां, नियाज, जलालुद्दीन, अजय सिंह, अनिल सिंह, सद्दाम, नेमुलहक, प्रभुनाथ सिंह, अमेरिका, ठाकुर दीपक, इमरान, संतोष, रितेश, आसमुहम्मद और अनूप ने कहा कि 25 जनवरी को ही अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए पुलिस से लेकर एसडीएम तक शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ा हुआ है। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed