फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   revised budget passed

जिला पंचायत में 51.33 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
revised budget passed
बैठक में मौजूद अधिकारी
पडरौना। शनिवार को जिला पंचायत की बैठक में 51.33 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास हुआ। इसके अलावा 48.58 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट और वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेबर बजट पर भी चर्चा हुई। यह बैठक संभावित आदर्श चुनाव आचार संहिता को देखते हुए भी खास रही। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद विकास कार्य ठप पड़ जाते।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हुई। इसमें सबसेे पहले एक सितंबर को हुई जिला पंचायत के बैठक की कार्यवाही की पुष्टि कराई गई। उसके बाद राज्य वित्त आयोग के तहत वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना पर विचार किया गया।

विज्ञापन


सीडीओ रामसूरत पांडेय की मौजूदगी में हुई इस बैठक में अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए राज्य वित्त आयोग की कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिला पंचायत सदस्य उग्रसेन यादव ने इस मद में उपलब्ध धनराशि के बारे में जानकारी चाही। एएमए ने बताया कि जिला पंचायत के पास 30,90,99,700 रुपये हैं। इसमें वेतन, पेंशन के मद में चार करोड़ रुपये तथा 25 प्रतिशत धनराशि 7,72,74,925 रुपये अनुरक्षण मद में, जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के रख-रखाव पर 1,54,54,985 रुपये तथा नवीन कार्य के लिए 17,63,69,900 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2018-19 के करदाता सूची की स्वीकृति पर विचार किया गया। इस बैठक में मौजूद सदस्यों ने स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पूर्ति, विद्युत, बेसिक शिक्षा, जलनिगम, जिला पंचायत, मंडी समिति और कृषि विभाग से जुड़ी समस्याओं की तरफ भी सदन का ध्यान आकृष्ट कराया।


अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के पुनरीक्षित बजट और 2019-20 के प्रस्तावित अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में 51.33 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित तथा 48.58 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। इसके अलावा लेबर बजट के अलावा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
 

उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद विकास कार्य शुरू नहीं हो पाते, इसीलिए यह बैठक हुई ताकि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही विकास कार्यों पर मुहर लग सके।


इस बैठक में सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, रामकोला के विधायक रामानंद बौद्घ, डीसी मनरेगा प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, पीडी संजय पांडेय सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के अलावा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार राणा, चंद्रिका यादव, शकुंतला देवी, अरुण कुमार, अर्चना चौधरी, शमशाद आलम, धनंजय, फूलबदन कुशवाहा, सत्यकाम पांडेय, जुबेर अहमद, बृजनारायण अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed