{"_id":"5bb2699e867a554f1f568e6c","slug":"111538419102-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में चलाया सफाई अभियान
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी चौक पर झाड़ू लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को नगर के गांधी चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मोर्चा की पदाधिकारियों ने गांधी चौक के आसपास सफाई की। गांधी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण भी किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान चला रहे हैं। इसकी सफलता के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी आगे आने की जरूरत है। स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाने में हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए। मोर्चा की तरफ से गांधी चौक के अलावा कसाड़ा चौक व तहसील परिसर में भी सफाई की गई। इस मौके पर जिला मंत्री राखी यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रियंका यादव, भारती जायसवाल, रीता शर्मा, शैल गुप्ता, माला जायसवाल, भारती जायसवाल, महामंत्री रूपम सिंह, डॉ. सीमा गुप्ता, वंदना ठाकुर आदि मौजूद रहीं।