{"_id":"5b3d05484f1c1bae288b494d","slug":"111530725704-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों के आंदोलन से 10895 प्रमाण पत्र अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों के आंदोलन से 10895 प्रमाण पत्र अटके
kushinagar
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। लेखपालों के आंदोलन से जिले के नौजवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्कूलों में नामांकन और रोजगार के आवेदन के लिए जरूरी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नौजवान तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं। हड़ताल के चलते उनके आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। महज दो दिन में तहसीलों में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए 10895 आवेदन आए हैं।
जुलाई में सभी विद्यालयों में नामांकन के साथ विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं। सरकारी व प्राइवेट कंपनियों में इन दिन रिक्तियों के लिए भी आवेदन मांगे जाते हैं। इन सबके लिए जाति, आय और निवास प्रमाण की आवश्यकता होती है, लेकिन जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके चलते पडरौना तहसील में आय प्रमाण पत्र के 1184, जाति प्रमाण पत्र के 1132 और निवास प्रमाण पत्र के 726 आवेदन लंबित हैं। कसया तहसील में आय प्रमाण पत्र के 744, जाति प्रमाण पत्र के 549, निवास प्रमाण पत्र के 494 तथा कप्तानगंज तहसील में आय प्रमाण पत्र के 675, जाति प्रमाण पत्र के 549, निवास प्रमाण पत्र के 358 मामले लंबित हैं। तमकुहीराज तहसील में आय प्रमाण पत्र के 1076, जाति प्रमाण पत्र के 910 और निवास प्रमाण पत्र के 693 आवेदन लंबित हैं। इसी तरह हाटा तहसील में भी आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र के कुल 1695 मामले लंबित हैं।
बुधवार को पडरौना तहसील में प्रमाण पत्र बनवाने आईं खुशबू का कहना है कि शनिवार को आय और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। लेखपाल से रिपोर्ट लगवाने के लिए मिली तो उन्होंने हड़ताल पर होने की बात कही। पडरौना तहसील क्षेत्र के मटिहनिया के विमलेश यादव, राजदरवार रोड निवासी मेवालाल मल्ल, हरका के राजकुमार और सचिन को भी आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाना है, लेकिन इनका भी आवेदन लंबित है।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय से लेखपालों के आंदोलन को निषिद्घ घोषित करने का आदेश जारी कर दिया गया। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि लोकहित में राजस्व विभाग के लेखपाल सेवा में हड़ताल को छह माह के लिए निषिद्घ करते हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।