{"_id":"5a91b1604f1c1bd04b8b78b4","slug":"111519497568-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठकुइयां (कुशीनगर)। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव की एक महिला शुक्रवार की देर रात एक मालवाहन की चपेट में आ गई। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचरुखिया गांव के निवासी जनार्दन गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी पानमती शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी जरूरी कार्य से गांव से बाहर निकली थीं। इस दौरान सड़क से गुजर रहे तेज रफ्तार मालवाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर सीओ सदर नितेश सिंह कुबेरस्थान थाने के एसओ राजेश मौर्य, विशुनपुरा एसओ कृष्ण कुमार और महिला पुलिस के साथ सुबह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालवाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।