फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 players won gold in karate competition, will get a chance to play at divisional level

Kushinagar News: कराटे प्रतियोगिता में 11 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, मंडल स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका

Mon, 11 Sep 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
11 players won gold in karate competition, will get a chance to play at divisional level
जीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में ट्रॉफी देकर ​खिलाड़ियो को किया गया सम्मानित।
पडरौना। नगर के जेडीएसए इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को 14 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे हुई शुरू कराटे प्रतियोगिता में सबसे पहले 14 वर्षीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इसमें अबूबकर सिद्दीकी, साजिद अली, जीशान अंसारी, हर्षवर्धन ने स्वर्ण पदक जीता। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रशंसा श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। 17 वर्षीय बालक वर्ग में आदित्य गोयल, विनायक गुप्ता और अनूप कुशवाहा और 19 वर्षीय बालिका वर्ग में बेबी मद्धेशिया, जया सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को शैलेंद्र शुक्ला, जेपी सिंह, सावंर गोयल, ध्रुव जयसवाल और नंदकिशोर यादव ने पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य सुरजीत साहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान राजेश यादव, अनिल मिश्रा, बजरंगी यादव, बीएन मिश्रा, कामोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed