{"_id":"6af4d4b43f00214d170767dd","slug":"11-month-old-baby-girl-who-went-to-sleep-after-drinking-milk-at-night-did-not-wake-up-murder-alleged-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172084-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रात में दूध पीकर सोई 11 माह की बच्ची नहीं उठी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रात में दूध पीकर सोई 11 माह की बच्ची नहीं उठी, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- दूध पिलाकर सुलाया था, सुबह नहीं उठी धन्वि, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
- सेवरही नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का मामला
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बुधवार मंगलवार रात बच्ची को दूध पिलाकर सुलाया गया था। सुबह उठाने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। परिजन उसे सीएचसी सेवरही ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ननिहाल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेवरही नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी अमित राय की शादी 31 मई 2017 को गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही तकिया गांव की स्मिता राय से हुई थी। पहली संतान के रूप में उनके घर बेटी अंशी ने जन्म लिया। इसके बाद स्मिता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इनमें बेटा धनु और बेटी धन्वि थी। प्रसव के दौरान स्मिता की मौत हो गई थी। इसके बाद तीनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अमित और उनके परिवार पर आ गई।
मार्च 2026 में अमित ने रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के बिस्वा सरकारी गांव निवासी प्रभुनाथ राय की बेटी स्वीटी राय से दूसरी शादी कर ली। परिजन के मुताबिक, पहली पत्नी से जन्मे तीनों बच्चों की देखभाल परिवार में ही हो रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात बच्ची धन्वि को दूध पिलाने के बाद परिवार के लोग सो गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन ने बच्ची को उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। घबराए परिजन उसे तत्काल सीएचसी सेवरही ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर उसके ननिहाल पक्ष के लोग भी पहुंच गए। बच्ची के मामा अभिषेक सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर सीओ जयंत कुमार यादव, सेवरही थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ भी की।
वर्जन
बच्ची की हत्या का आरोप ननिहाल पक्ष की ओर से लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
- जयंत कुमार यादव, सीओ तमकुहीराज