फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 lakhs were robbed in the name of getting land

Kushinagar News: जमीन दिलाने के नाम पर 11 लाख हड़पे

Sat, 07 Jun 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
11 lakhs were robbed in the name of getting land
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बरवां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर ग्यारह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाटा कोतवाली के बरवां गांव के रहने वाले महानन्द पटेल ने पुलिस को तहरीर दिया है। आरोप है कि महानन्द पटेल जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बरवां के ही रहने वाले दो लोगों ने एक जमीन दिखाई। बातचीत होने के बाद मैंने एक बार सात लाख और दूसरी बार चार लाख रुपये अपने खाते से इन दोनों लोगों के खाते में ट्रांसफर किया। अब एक साल से अधिक समय बीत गया लेकिन हमें न तो जमीन मिली और न ही पैसा वापस मिल पाया। अब ये लोग मारपीट पर आमादा रहते हैं। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला गम्भीर है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed