{"_id":"65187efe1b1f8cd0ec0daef7","slug":"10th-class-student-dies-after-coming-under-the-wheels-of-dcm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5475-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीसीएम के पहिए के नीचे आ जाने से 10वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीसीएम के पहिए के नीचे आ जाने से 10वीं के छात्र की मौत
Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
- पडरौना शहर के सुभाषचौक स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात हुई दुर्घटना
- पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने आया था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के सुभाष चौक स्थित पेट्राेल पंप के पास शनिवार की रात करीब पौने नौ बजे केला लदे डीसीएम की चपेट में आने से बाइकसवार एक छात्र की मौत हो गई। वह 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे किशोर को हल्की चोट लगी है। मौके पर जुटे लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने 10वीं के छात्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और डीसीएम को कब्जे में ले लिया। डीसीएम चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
पडरौना शहर के भूतनाथ काॅलोनी निवासी गुड्डू उर्फ अजय पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस पांडेय अपने फुफेरे भाई 14 वर्षीय छोटू के साथ बाइक में पेट्रोल लेने सुभाष चौक आया था। पेट्रोल लेकर अभी दोनों जैसे ही मेन रोड की ओर बढ़े थे कि उसी समय कोतवाली रोड की तरफ से आ रहे केला लदे एक डीसीएम की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि डीसीएम के पहिए के नीचे आ जाने के कारण प्रिंस की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू भी घायल हो गया। यह देख घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे लोग दोनों को जिला अस्पताल भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटू को इलाज के बाद घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने डीसीएम और बाइक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि डीसीएम और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक पर सवार किशोर को हल्की चोटें आई हैं। उसे इलाज के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीसीएम चालक भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
00000
माता-पिता का इकलौता बेटा था प्रिंस-
पडरौना के भूतनाथ कॉलोनी निवासी गुड्डू पांडेय का प्रिंस इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की जानकारी होते ही उनके परिवार में चीखपुकार मच गई। पिता के अलावा बाबा दरोगा पांडेय और बड़े पिता पप्पू रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे। घर की महिलाएं भी विलाप कर रही थीं, जिसे सुनकर मौजूद लोगों की भर जा रही थीं।