फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   108 Buddhist monks set out on a journey with the message of world peace

Kushinagar News: विश्व शांति का संदेश लेकर यात्रा पर निकले 108 बौद्ध भिक्षु

Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
108 Buddhist monks set out on a journey with the message of world peace
रहसू बाजार/पकवा इनार। विश्व शांति के संदेश के साथ 11 फरवरी से बोद्ध गया से निकला बौद्ध भिक्षुओं का 108 सदस्यीय दल बुद्ध गमन मार्ग से पद यात्रा कर शुक्रवार की देर शाम नदवा विशुनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। वहां रात्रि विश्राम कर शनिवार को कुशीनगर पहुंच गया। बोध गया से शुरू हुई यात्रा राजगीर, नालंदा, वैशाली होते हुए कुशीनगर के वीरभारी का टीला, फाजिलनगर के सठियाव, घोड़धाप होते हुए शुक्रवार की शाम नदवा विशुनपुर पहुंची थी।
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध उत्तरापथ (बुद्ध गमन मार्ग) होते हुए कुशीनगर गए थे। प्राचीन काल में उत्तरापथ से भारत का चीन से अफगानिस्तान तक व्यापार होता था। इस मार्ग से गौतम बुद्ध ने अंतिम यात्रा की थी। महात्मा बुद्ध फाजिलनगर के बदुराव, उस्मानपुर, पुरैना, पावानगर आदि गांव होते हुए कुशीनगर पहुंचे थे। उनके अनुयायियों ने इस मार्ग का निर्माण कराया था। बौद्ध भिक्षु टीराटमरामोट ने बताया कि वे विश्व शांति के लिए महात्मा बुद्ध के धार्मिक स्थलों की पद यात्रा पर निकले हैं। बुद्ध जिस मार्ग से कुशीनगर गए थे, उसी मार्ग से जा रहे हैं। वहां से लुंबिनी, श्रावस्ती, सारनाथ वाराणसी के बाद बोध गया में यात्रा समाप्त होगी। इस टीम में नौ महिलाएं भी हैं। इस दौरान सोमसाक चिराग, चोकघाई वांगून, थानापुन भोरमा, खाम्मन वंचरोन, पिंगपीव, विप्पप्रोन, सोंगकला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed