फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Sun, 14 Apr 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा
दुदही क्षेत्र में निकाली गई डॉ भीम राव आंबेडकर की शोभा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर रविवार को बड़हरा गांव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत और आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से निकली शोभायात्रा में रथ पर सजी आंबेडकर साहब की प्रतिमा केे पीछे श्रद्धालु वाहनों से चल रहे थे।

 

बड़हरा चौक, इंटर कॉलेज रोड, बैंक रोड, चांदनी चौक, स्टेशन बाजार होते हुए शोभा यात्रा पूर्वी ढाले के पास पहुंची। यहां गौरव सम्मान समिति के अध्यक्ष मनोज कुंदन ने अपने साथियों के साथ आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। यहां से शोभा यात्रा मैहरवा, दुदही, ठाढ़ीभार, डमुर, पृथ्वीपुर, विशुनपुर बरिया पट्टी, गौरीश्रीराम, कतौरा, बैकुंठपुर कोठी, अहिरौली, नरहवा आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान रमेश भारती, अमित बौद्ध, गोरख भरती, त्रिवेणी दास, मुकेश, इंद्रजीत, पंकज, अमित, दिलीप, सोनू, मनी, लक्ष्मण, शैलेश, अजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसी तरह अहिरौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए आंबेडकर साहब के संदेश बताए गए। मुख्य अतिथि विजय गौतम एडवोकेट ने कहा कि डॉ. आंबेडकर नेता, कानूनविद, मानवविज्ञानी, शिक्षक और अर्थशास्त्री थे। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश गौतम एडवोकेट ने कहा कि आंबेडकर की जीवनी पर विस्तार पर प्रकाश डाला। इस दौरान कन्हैया राम, सुबाष वर्मा, मनोज प्रसाद, गौरीशंकर सिंह, राममिलन प्रसाद, डॉ सुबाष प्रसाद, सोनू राय, पारस राय, दिनेश भारती, राजमंगल, अनिल भारती, मनीष कुमार, अनवर, मंजूर आलम, सुरेश प्रसाद, मधुसूदन, पारस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


समतामूलक समाज चाहते थे आंबेडकर : रीतेश
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज में भीमराव अंडेबर साहेब की 128 वीं जयंती मनाई गई। शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ। प्रधानाचार्य रीतेश कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा साहब समतामूलक समाज की रचना करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काम किया। इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्त, सूर्यप्रकाश ,रवींद्र राव, मायाराम वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, अरुण कुमार, पिंटू राणा आदि मौजूद रहे।

केशव प्रभात शाखा पर हुआ कार्यक्रम
कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव प्रभात शाखा पर आयोजित कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि संघ संस्थापक डा. केशव बलराम हेडगेवार व डा. भीम राव आंबेडकर दोनों ने समरसता मूलक समाज बनाने का कार्य किया। यह काम भी महाराष्ट्र से ही दोनों विभूतियों ने शुरू किया था। इस मौके पर सुबाष मौर्य, मदन अग्रहरि, कामेश्वर कुमार, निहाल, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

भीम आर्मी ने निकाली भव्य शोभायात्रा
कसया। भीम आर्मी कुशीनगर के तत्वावधान में बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को दोपहर बाद नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।गाजे-बाजे के बीच निकली इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर नीला साफा बांधे भीम आर्मी के कार्यकर्ता चल रहे थे। उसके पीछे नीला साफा व नीला टीका लगाए पदाधिकारी और कार्यकर्ता चल रहे थे।
पीछे डॉ अंबेडकर के जीवन व्यक्तिव और कृतित्व पर आधारित गीत बज रहा था।उनकी भव्य झांकी भी सजाई गई थी।इस दौरान डब्लू गौतम,अंशू बाबू,संदीप भारती, करन, गुलाब मद्देशिया,सूरज,मनीष,प्रिंस,सुभाष,संतोष,मुन्ना सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस कड़ी में डॉ भीमराव सेवा समिति वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर से भी एक शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें भगवान बुद्ध एवं डॉ आंबेडकर की झांकियां सजाई गई थी।इस दौरान ज्ञान उर्फ डब्लू,टाइगर गौतम,राजा,प्रशांत गौतम,अवनीश गौतम,विशाल गौतम,अतुल भारतीय,दिलीप,अजीत, दीनदयाल बाबु आदि शामिल रहे।
 

डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा हुआ अनावरण
सेवरही। नगर पंचायत सेवहरी के अंबेडकरनगर मोहल्ले में रविवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसमें उन्हें समाज के शोषित लोगों का नेता बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना कर समाज के शोषित और कमजोर वर्गों के लोगों का जीवन स्तर उठाने का काम किया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संकल्प के साथ उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

इस इस दौरान रिंकू गौतम, कृष्णा जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, अजय जायसवाल, शैलेंद्र मद्देशिया, आशीष वर्मा, मारकंडेय वर्मा, रामनिहोरा यादव, पप्पू जायसवाल, लालजी खरवार, अजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, अशोक गुप्ता, मनोज चौरसिया, उमाशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed