{"_id":"5c6d9474bdec222817470465","slug":"101550685300-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर व सिवान की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर व सिवान की टीम ने जीते मैच
Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डॉक्टर सीमा त्रिपाठी व डाक्टर उर्मिला यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्टेडियम में आयोजित आठ दिवसीय तथागत कप क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन बुधवार को एचसीसी गोरखपुर ने आठ विकेट से पिपराइच को पराजित किया। दूसरे मैच में गोरखपुर रेड स्टील पर सिवान की टीम ने जीत दर्ज की।
पिपराइच टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में पिपराईच की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 62 रन बनाकर खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम रमेश 25 व बिट्टू के 14 रनों की बदौलत आठ विकेट से मैच को जीत लिया। दूसरा मैच सिवान व गोरखपुर रेड स्टील के बीच खेला गया।
इसमें सिवान की टीम ने गोरखपुर को पराजित किया। टॉस जीतकर गोरखपुर रेड स्टील की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य सिवान की टीम को दिया। सीवान के दशरथ ने तीन और नीतिश ने दो विकेट झटके। जबकि गोरखपुर के खिलाड़ी श्यामू ने सर्वाधिक 31 व जितेंद्र ने 27 रनों का योगदान दिया।

जवाब में उतरी सिवान की टीम ने रंजीत 50 व फैसल के 30 रनों के योगदान से दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके पूर्व बुद्ध पीजी कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीमा त्रिपाठी व डॉ. उर्मिला यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। अंपायर मंजीज, मुकेश रहे। कमेंट्री सुशील व पियूष तथा स्कोरिंग सतीश ने की।