फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बीमारी से भाईयों की मौत

बीमारी से भाईयों की मौत

Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से भाईयों की मौत
बुखार-डायरिया से 12 घंटे में चचेरे भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

गांव में चार और बच्चे बीमार, लोग सहमे
स्वास्थ्य विभाग गांव में डॉक्टरों की टीम भेजेगा
अमर उजाला ब्यूरो
जटहा बाजार (कुशीनगर)। पडरौना ब्लॉक के जंगल कुरमौल गांव में बुखार और डायरिया से 12 घंटे के अंदर चचेेरे भाई-बहन की मौत हो गई। गांव के चार अन्य बच्चे भी बीमार हैं। उनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार हो रहा है। गांव में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

पडरौना ब्लॉक के जंगल कुरमौल निवासी जितेंद्र चौहान के साढ़े तीन वर्षीय बेटे रघु को छह दिन से बुखार था। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। मंगलवार दोपहर में उल्टी-दस्त शुरू होने पर घरवाले उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। इसी प्रकार उनके भाई वीरेंद्र चौहान की दो वर्षीय बेटी मोहनी की चार दिन पूर्व झटके के बाद बुखार आने लगा था। उल्टी-दस्त शुरू होने पर उसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मंगलवार की शाम गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। 12 घंटे के अंतराल में चचेरे भाई-बहनों की मौत से परिजन सहमे हुए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि अलग-अलग घरों के चार अन्य बच्चे भी पीड़ित हैं। उनका स्थानीय स्तर पर उपचार हो रहा है। सीएमओ हरिचरण ने बताया गांव में डॉक्टरों की टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed