फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बुद्ध पीजी कॉलेज,कुशीनगर में बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा आयोजित

बुद्ध पीजी कॉलेज,कुशीनगर में बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा आयोजित

Thu, 04 Oct 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Thu, 04 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज,कुशीनगर में बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा आयोजित
बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा में सीटिंग प्लान को लेकर हंगामा करते परीक्षार्थी। - फोटो : amarujala
कसया। जिले भर के महाविद्यालयों के बैक पेपर व अंक सुधार की परीक्षा गुरुवार को कराने के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर को नोडल केंद्र बनाया गया था। जहां पर दो पालियों में अलग-अलग कक्षाओं की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई गईं। सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होने वाली पहली पॉली की परीक्षा में 620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पॉली की परीक्षा कॉलेज के 10 कक्षों में कराई गई। वहीं दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर बाद दो से पांच बजे तक कराए जाने के लिए समय निर्धारित था, लेकिन कॉलेज पर जब विभिन्न महाविद्यालयों के परीक्षार्थी पहुंचे, तो वहां सीटिंग प्लान को लेकर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया। इससे परीक्षा अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से सीटिंग प्लान ठीक लगाए जाने की बात कही जा रही, वहीं परीक्षार्थियों का आरोप था कि अनुक्रमांक के मुताबिक सीटिंग प्लान नहीं था। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलेज का कहना है कि परीक्षा के लिए कॉलेज कोड संख्या आधारित सीटिंग व्यवस्था परीक्षार्थियों के लिए किया गया था। जिसे परीक्षार्थी नहीं समझ पा रहे थे, उन्हें यह बताने पर मामला सुलझ गया। सह केंद्राध्यक्ष उर्मिला यादव ने बताया कि शाम की पॉली की परीक्षा 11 कक्षों में कराई गई है। केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि परीक्षार्थियों के ना समझ पाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। इसकी जानकारी होते ही उन्हें समझाकर संतुष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि देरी के लिए परीक्षार्थियों को आधे घंटे का वक्त भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed