{"_id":"5b6c8aac4f1c1b9b3e8b619f","slug":"101533840044-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली के नीचे दबकर कांवड़िया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली के नीचे दबकर कांवड़िया की मौत
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली के नीचे दबकर कांवड़िया की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। कुबेरस्थान शिव मंदिर से बृहस्पतिवार की सुबह जलाभिषेक कर घर वापस आ रहे एक 20 वर्षीय कांवड़िया ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के 20 वर्षीय युवक नटवर राजभर बुधवार की शाम को गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कुबेरस्थान शिव मंदिर पर जल चढ़ाने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे जल चढ़ाकर वह वापस घर लौट रहे थे। ट्राली पर वह आगे के हिस्से में खड़े थे। ट्राली कोतवाली क्षेत्र के गांव मटिहिनिया के सामने पहुंचा। इस बीच ट्राली असंतुलित होने पर नटवर नीचे गिर गया और पहिए के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद लोगों ने घायल अवस्था ने नटवर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।