{"_id":"5b53755a4f1c1b6e118b4ed2","slug":"101532196186-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश भी नहीं झेल पाया निर्माणाधीन नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश भी नहीं झेल पाया निर्माणाधीन नाला
kushinagar
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कस्बे में जल निकासी के लिए नगर पंचायत की तरफ से लगभग चालीस लाख रुपये की लागत से बनवाया जा रहा नाला पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गया। इसके निर्माण में अनियमितता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
खड्डा नगर पंचायत में बारिस व घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिएमहाराणा प्रताप चौक से पेट्रोल पंप तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले का ज्यादातर हिस्सा तैयार हो चुका गया है। शुक्रवार की रात में हुई बारिश से सौ मीटर से ज्यादा हिस्सा ढह गया। इसके चलते बारिश का पानी शिवाजी चौक के पास व अन्य कई जगहों पर सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस पर खड्डा के एसडीएम अरविंद कुमार ने कार्य रोककर जांच कमेटी गठित किया था। इसके अलावा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने भी इसमें गड़बड़ी की बात कहते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ईओ खड्डा संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि ध्वस्त नाले का निरीक्षण किया गया है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण व मरम्मतीकरण के लिए कहा गया है।
क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में नियम 51 के तहत भ्रष्टाचार की जांच के लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के सामने यह मामला उठाया था। जेई व ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।