फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Railway track and road jam for electricity problem

बिजली समस्या के लिए रेलवे ट्रैक और सड़क जाम किया

Fri, 20 Jul 2018 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 20 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Railway track and road jam for electricity problem
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। आठ दिन से बिजली समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने शुक्रवार को तमकुहीरोड में रेल लाइन और सड़क जाम कर धरना दिया। इसके चलते डेमू ट्रेन तमकुुहीरोड रेलवे स्टेशन पर एक घंटा तक रुकी रही। ट्रेन में बैठे यात्रियों को तो परेशानी हुई ही, सड़क जाम होने से राहगीर भी परेशान रहे। अफसरों के समझाने पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

तरयासुजान के बेदूपार फीडर को क्षमता वृद्धि, क्षेत्र में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सहित सात मांगों को लेकर सेवरही और तरयासुजान में अनशन कर रहे लोगों ने अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वृहद स्तर पर आंदोलन किया। उसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे पश्चिमी रेलवे ढाले पर पहुंचकर रेल लाइन व सड़क जमकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, रेल चक्का जाम की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीएम त्रिभुवन और सीओ आरके तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद सभी लोग बिजली घर में आकर बैठ गए। बाद में एएसपी हरिगोविंद मिश्र ने जाम स्थल और रेलवे स्टेशन का का मुआयना किया और आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में एक्सईएन एएच खान से एक घंटा तक चली वार्ता में यह निर्णय हुआ कि बेदूपार फीडर को दस दिन में क्षमता बढ़ा दिया जाएगा। शेष छह मांगों को एक माह के भीतर पूरा करा दिया जाएगा। इस लिखित आश्वासन पर लोगों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान बृजेश राय, संजय राय, हिमांशु जायसवाल, गुड्डू शाही, देवीलाल यादव, बच्चा राय, राजू यादव, रंजेश शर्मा, इमरान, राज वर्मा, रामजी कसेरा, सत्येंद्र यादव, मक्खन जायसवाल, पुजारी सिंह, शालू जायसवाल, प्रमोद यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed