फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पांच हजार सरकारी बोरी और 30 बोरी चावल बरामद

पांच हजार सरकारी बोरी और 30 बोरी चावल बरामद

Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार सरकारी बोरी और 30 बोरी चावल बरामद
एसडीएम ने गोदाम पर छापा मारा, खाद्यान्न बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। एसडीएम कप्तानगंज ने शुक्रवार की रात कस्बे में सरकारी विपणन गोदाम के निकट एक गोदाम में छापा मारा। वहां खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के लेवल लगे पांच हजार सरकारी बोरे मिले। एक अन्य कमरे में 30 बोरी चावल भी मिला। एसडीएम ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने शुक्रवार की रात सहकारी गन्ना समिति रामकोला (पी) परिसर में स्थित सरकारी विपणन गोदाम के बगल में एक अन्य गोदाम में छापा मारा। वहां रह रहे चौकीदार ने बताया कि वह गोदाम रामकोला कस्बा निवासी एक व्यक्ति का है। इस गोदाम से पांच हजार जूट एवं प्लास्टिक की बोरियां मिलीं, जिस पर खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अंकित है। ये बोरियां 2018-19 की हैं। साथ ही दूसरे कमरे में 30 बोरी चावल सरकारी बोरे में रखा मिला। एसडीएम ने गोदाम को तत्काल सील कराकर रामकोला थाने के एसओ के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि गोदाम मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। निर्देश मिलते ही केस दर्ज करा दिया जाएगा।
00000
0000
जांच में बंद पाया गया गेहूं क्रय केंद्र
रामकोला।
तहसीलदार ने शनिवार को कप्तानगंज रोड स्थित एक गेहूं क्रय केंद्र की जांच की। वहां ताला बंद था। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम भेज दी है।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने शनिवार को तहसीलदार अशोक कुमार को क्रय केंद्रों की जांच के लिए भेजा। विपणन अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक के साथ तहसीलदार अशोक कुमार जब विपणन गोदाम के पास पहुंचे तो खरीदारी के लिए बोर्ड लगा था, लेकिन खरीदारी नहीं हो रही थी। क्रय केंद्र बंद था। तहसीलदार ने कहा कि गेहूं खरीदने के लिए पारस तिवारी को नियुक्त किया गया है, जो गेहूं क्रय केंद्र बंद करके गायब हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस क्रय केंद्र पर कितना गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed