फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एक साल के भीतर पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दिया

एक साल के भीतर पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दिया

Fri, 04 Aug 2017 05:20 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
एक साल के भीतर पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दिया
कुशीनगर। बांसी नदी के उस पार बसे लोगों की सुविधा के लिए डीएम ने खैरवा घाट पर नाव मुहैया कराई। शुक्रवार को डीएम ने इस नाव की विधिवत पूजा की। फिर इसी नाव से नदी उस पार के लोगों से मिले, जहां लोगों ने डीएम का स्वागत किया। डीएम ने नदी के दोनों तरफ बसे लोगों के आवागमन के लिए एक साल के अंदर पुल बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दुदही क्षेत्र के बांसगांव के खैरवा टोला से सटकर बांसी नदी बहती है। इसे पार कर बिहार के 20 और कुशीनगर के 10 गांवों के लोग दुदही में बाजार करने और बैंक में लेनदेन के लिए आते हैं। यह वही खैरवा घाट है, जिसे पार करते समय नदी में 16 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। यहां के लोग काफी समय से खैरवा घाट पर पुल बनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बीते 10 जुलाई को इस गांव के लोगों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए खैरवा घाट पर पक्का पुल बनवाने की मांग की थी। इस पर डीएम ने 40 हजार रुपये की नाव उपलब्ध कराई थी। शुक्रवार को सुबह दस बजे खैरवा घाट पहुंचकर डीएम आंद्रा वामसी ने इस नाव का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने नाव की विधिवत पूजा की। उसके बाद नाव से नदी पार कर लोगों से मिले, जहां लोगों ने माला पहना कर डीएम का स्वागत किया। डीएम ने एक साल के भीतर इस घाट पर पक्का पुल बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी, एसडीएम गुलाब राम, तहसीलदार, बीडीओ, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, एसओ अरुण कुमार सहित कांता राय, अलीम अंसारी, लल्लन यादव, व्यास, प्रभु, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed