फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   100 acres of sugarcane crop drying up due to water logging in the field

Kushinagar News: खेत में पानी भरने से सूख रही 100 एकड़ गन्ने की फसल

Tue, 10 Oct 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
100 acres of sugarcane crop drying up due to water logging in the field
- कुशीनगर रजवाहा टूटने की वजह से बीस दिनों से गन्ने के खेतों में भरा है पानी
विज्ञापन

- एसडीएम से किसानों का जल निकासी के लिए शिकायत,नहीं हो रही सुनवाई
कसया। खेत में पानी भरने के कारण किसानों की करीब 100 एकड़ गन्ने की फसल सूख रही है। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई। पर, खेत से पानी निकालने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। पानी नहीं निकला तो किसानों की लाखों रुपये की पूंजी डूब जाएगी। नाराज किसानों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
कसया तहसील के कुशीनगर नगर रजवाहा करीब बीस दिन पूर्व डुमरी गांव के समीप टूट गया। इसके चलते डुमरी, सिसवा, बनवारी टोला, शिवराज पट्टी समेत दस गांव सैकड़ों किसानों के खेत में पानी भर गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर टूटे हुए बांध को ठीक कर दिया, लेकिन 100 एकड़ गन्ने की फसल में पानी लगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह बनवारी टोला के पास कसया नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण है। पास में पीसीएफ का गोदाम भी पहले से बना हुआ है। इसकी वजह से पानी का बहान नहीं हो पा रहा है और गन्ने की फसले सूख रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय किसान केदार यादव, बलिराम कुशवाहा, विश्वनाथ शर्मा, रामछबीला शर्मा, अनिल यादव ने इसकी शिकायत कसया एसडीएम से दस दिन पहले की थी। लेकिन अभी तक जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया। पानी भरने से डंपिंग ग्राउंड में कचरा लाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। अगर समय रहते प्रशासन जल निकासी के लिए व्यवस्था नहीं करता है तो किसानों की गन्ने की फसल सूख जाएगी और लाखों का नुकसान होगा। नाराज किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। योगेश्वर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आई होगी तो संबंधित कर्मचाेेरी को निर्देश दिया गया होगा। किसानों का गन्ने की फसल अगर सूख रही है तो जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed