{"_id":"5e8ca92a8ebc3e711a36c972","slug":"10-jamatee-caught-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3472942196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे 10 जमाती पकड़े गए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे 10 जमाती पकड़े गए, केस दर्ज
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय तुर्कपट्टी में क्वारंटीन किए गए लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
दिल्ली से लौटे 10 जमाती पकड़े गए, केस दर्ज
पडरौना। दिल्ली की जमात से लौटे 10 लोगों को कुशीनगर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए क्वारंटीन करा दिया है। इनमें से पांच लोग सोमवार को दिन में तथा पांच रात में पकड़े गए थे। इन लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जिले में इनके संरक्षण दाताओं को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो रही है।
कुशीनगर पुलिस को खबर मिली थी कि दिल्ली से तब्लीगी जमात से लौटे असम प्रांत के कुछ लोगों के कुशीनगर जिले में कहीं छिपे होने की आशंका है। सूचना के आधार पर मस्जिदों व अन्य संभावित जगहों पर तलाश हुई थी लेकिन इनका पता नहीं लगा। इस बीच शासन ने पुन: इनके कुशीनगर में ही छिपे होने की आशंका जताते हुए हर हाल में पकड़कर क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोबारा हुई छानबीन में रविवार की रात में असम प्रांत के दो लोग पकड़े गए। इनसे मिली सूचना के आधार पर छानबीन के दौरान सोमवार को दिन में भी तीन लोग पकड़ लिए गए। रात में इनके साथ की पांच महिलाओं को भी खोज लिया गया। सभी 10 लोगों को विशेष सावधानी बरतते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। वहां से इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सभी को क्वारंटीन कराया गया है। इन लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा इन्हें जिले में संरक्षण देने वालों को भी चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।