{"_id":"649c79e59c7151c08500043c","slug":"1-tousand-looted-by-shopkeeper-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-652-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला में दुकानदार को पीटकर एक हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला में दुकानदार को पीटकर एक हजार की लूट
Wed, 28 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए बाइक सवार दो बदमाश
दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से सहमे बाजार के दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कस्बे के बलुआ चौराहे पर दुकानदार की पिटाई कर बदमाशों ने एक हजार रुपये लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने घटना काे अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई।
कस्बे के रहने वाले राजकुमार शर्मा की बलुआ चौराहे पर सदगुरु-99 बाजार नाम से गिफ्ट की दुकान है। बुधवार को दिन में करीब एक बजे दुकान पर इसका रिश्तेदार भाष्कर बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और इत्र मांगा। दुकानदार इत्र निकाल रहा था कि बदमाश उसकी पिटाई कर काउंटर में रखे एक हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले।
दुकानदार के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से बदमाशों का हुलिया पूछा और छानबीन में जुट गई। बदमाशों ने ऐसे अंदाज में घटना को अंजाम दिया कि बगल के दुकानदारों को भी संदेह नहीं हुआ। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस पता लगा रही है।