फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1,980 students absent in board exams

बोर्ड परीक्षा में 1,980 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
1,980 students absent in board exams
बोर्ड परीक्षा में 1,980 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

पडरौना। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में जिले के 97 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की अर्थशास्त्र और 158 परीक्षा केंद्रों पर भौतिक विज्ञान परीक्षा हुई। इसमें कुल 1,980 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में अर्थशास्त्र के 2,641 और भौतिक विज्ञान के 25,143 समेत कुल 27,784 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25,804 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,980 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई आदि की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटर की कक्षा का अधिकोषण तत्व, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र और कृषि जंतु विज्ञान के अष्ठम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed