फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1.10 lakh metric tonnes of wheat procurement in the district

जिले में 1.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य

Fri, 31 Mar 2017 12:24 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 31 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.10 lakh metric tonnes of wheat procurement in the district
गेहूं खरीद का लक्ष्य - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।जिले में इस वर्ष सरकारी विभागों की तरफ से किसानों से एक लाख दस हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। गेहूं खरीद को लेकर डीएम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। गेहूं खरीद एजेंसियों और केंद्र प्रभारियों के साथ हुई इस बैठक में डीएम ने तैयारी के संबंध में निर्देशित किया।
विज्ञापन

     
डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद ने बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि गेहूं की अच्छी फसल को देखते हुए शासन ने जनपद का खरीद लक्ष्य एक लाख दस हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया है। इसमें गेहूं का समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। गेहूं खरीद की सीमा एक अप्रैल से 15 जून 2017 तक है। इसके अंतर्गत गेहूं क्रय केंद्रों के खुलने का समय प्रात: नौ बजे से शाम छह बजे तक है। उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं की 70 खरीद एजेंसियां खोली गई हैं। इनमें विपणन शाखा की 14, पीसीएफ की 46, राजकीय कर्मचारी कल्याण निगम की तीन, यूपी एग्रो की एक, एनसीसीएफ की चार, भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र स्थापित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पडरौना तहसील क्षेत्र में नौ, खड्डा में पांच, कसया में 13, तमकुहीराज में 15, हाटा में 20 तथा कप्तानगंज तहसील क्षेत्र में आठ क्रय केंद्र स्थापित हैं। किसानों की सुख सुविधा की व्यवस्था मंडी परिषद की तरफ से की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं को उतारने और सफाई का खर्च किसानों को देना होगा। डीएम ने इसका मूल्य सात रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि यदि किसी क्रय केंद्र का बाट-माप और कांटा खराब हो तो उसे तत्काल ठीक करा लें। उन्होंने कहा कि जिस केंद्र पर किसानों को परेशान किए जाने की शिकायत मिली, वहां के एजेंसी अथवा केंद्र के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed