{"_id":"5fe4d95c8ebc3e3e7f06665d","slug":"0ne-corona-positive-kushinagar-news-gkp3782124191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला, दो मरीज स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला, दो मरीज स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला, दो मरीज स्वस्थ
पडरौना। बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित सिर्फ एक व्यक्ति मिला। इसे लेकर जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5616 हो गई है। दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर अब तक कुल 5536 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए बृहस्पतिवार को 1451 लोगों का सैंपल लिया गया, जबकि 714 सैंपल की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई। इसमें713 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है। यह संक्रमित व्यक्ति नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का निवासी है। इसे लेकर अब तक 270407 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है, जिसमें अब तक कुल 5616 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं। बृहस्पतिवार को दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाए गए जिन्हें लेकर अब तक कुल 5536 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 60 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि 20 लोग अभी भी इससे जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। उन्होंने जनपद के लोगों से इस महामारी से बचने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।