{"_id":"5dbe99478ebc3e93b147e333","slug":"kinnar-fasted-chhath-for-the-construction-of-ram-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर अनुष्का ने रखा छठ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर अनुष्का ने रखा छठ व्रत
Sun, 03 Nov 2019 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करता किन्नर अनुष्का चौबे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जनपद में अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अभी आना बाकी है लेकिन इसके बनने के लिये मन्नतों का दौर प्रारंभ हो गया है। बलिया में तो किन्नर अनुष्का चौबे अन्नू ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण लिए छठ का चार दिवसीय व्रत रखकर अमन चैन की कामना की है।
किन्नर अनुष्का चौबे अन्नू ने नहाई खाई , खरना के बाद आज छठ व्रत की है ताकि भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर बन सके । शनिवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने और रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वह अपनी इस मनोकामना के लिए सूर्य भगवान से प्रार्थना भी करेंगी।
महिलाये डाला छठ का कठिन व्रत अपने परिवार की मंगलकामना और मन्नत पूर्ण होने के लिए करती हैं जबकि बलिया की किन्नर अनुष्का (अन्नू) का इस बार का यह व्रत सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देश में शांति, सद्भाव के बीच मंदिर निर्माण के लिए है। अन्नू ने बताया, 'यह व्रत अपने आप में कठिन है।
विज्ञापन
मैंने इस व्रत को इसलिए रखा है कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जब निर्णय आए तो मंदिर का निर्माण शांतिपूर्ण और अमन-चैन के साथ हो और देश में खुशहाली हो।' 'भारत में हर धर्म के लोग रहते हैं। शांति का प्रतीक भारत बने यही व्रत का मुख्य उद्देश्य है।'
किन्नर समाज ने इस कठिन व्रत को 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद शनिवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होगा।