{"_id":"14ab2482c8a1e797698e87ad979738de","slug":"killed-lover-and-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने किया शादी से इंकार, आशिक ने कर दिया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने किया शादी से इंकार, आशिक ने कर दिया कांड
तमकुहीरोड/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ में नौकरी कर रहे सेवरही थाना निवासी एक युवक शादी से इनकार करने पर एक युवती को चाकू मार कर घायल कर दिया। बाद में खुद पर भी चाकू से वार कर लिया। दोनों की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
सेवरही थाने के अजयनगर निवासी एक युवक पांच साल पहले रोजगार के लिए मऊ चला गया था। उनके जाने के बाद घरवालों से कोई संपर्क नहीं रहा। यह युवक वहीं की एक युवती से प्रेम करने लगा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह उस युवती से शादी करने की नीयत से शनिवार को मऊ के सराय लखशी थाने के एक गांव में गया था।
वहां युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर वह इतना खफा हुआ कि पहले युवती फिर खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की अस्पताल ले जाते समय और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बाद में सराय लखशी थाने के थानेदार ने इसकी सूचना सेवरही थाने में दी। फिर सेवरही थाने से इस घटना की जानकारी युवक के घरवालों को दी गई।