फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Keep in discipline workers Akhilesh: Digvijay

कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखें अखिलेश: दिग्विजय

Sat, 20 Apr 2013 12:53 AM IST
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
Keep in discipline workers Akhilesh: Digvijay

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। प्रतापगढ़ में सीओ की खुलेआम हुई हत्या इसका अंदाजा लगाने के लिए काफी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव जनता द्वारा दिए गए बहुमत का सम्मान करते हुए अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखें।

यह सलाह उन्होंने शुक्रवार को अदालती कार्यवाही में भाग लेने के लिए अशोक नगर जाते समय झांसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अलीगढ़ में हुई घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि शासन को संवेदनशील होना चाहिए।

सपा व बसपा नेताओं द्वारा एक दूसरे के लिए गुंडा-गुंडी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने के बारे में दिग्विजय ने कहा कि यह भाषा उन दोनों दलों के संस्कारों को जाहिर करती है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी भाजपा व राजनाथ सिंह के लिए तो मुद्दा हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए वह कोई मुद्दा नहीं हैं। मोदी देश के सामने गुजरात की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहते हैं कि उन्होंने गुजरात का कर्ज उतार दिया, बल्कि उनके शासन में गुजरात पर कर्ज बढ़ा है।

गुजरात प्रति व्यक्ति आय में दिल्ली, हरियाणा व देश के अन्य कई राज्यों से पीछे है। गुजरात के चार हजार गांवों में पानी नहीं है। वहां टैंकर माफिया पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed