फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Zip. President election: Vijma from SP and Kalpana from BJP filled the form

जिपं. अध्यक्ष चुनाव: सपा से विजमा व भाजपा से कल्पना ने भरा पर्चा

Sun, 27 Jun 2021 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Zip. President election: Vijma from SP and Kalpana from BJP filled the form
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कौशाम्बी में शनिवार को समाजवादी पार्टी से विजमा देवी और भारतीय जनता पार्टी से कल्पना सोनकर ने नामांकन किया। दोनों उम्मीदवारों ने दो-दो सेट में पर्चे भरे। इस दौरान डायट मैदान से लेकर कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। कलक्ट्रेट परिसर में घुसने को लेकर सपाइयों से सुरक्षा कर्मियों की मामूली झड़प भी हुई। नामांकन से पहले ही दोनों उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भीड़ रोकने के लिए डायट मैदान से कलक्ट्रेट को जाने वाले सभी रास्तों में बैरिकेडिंग लगाई गई थी। शुक्रवार को सबसे पहले 11.30 बजे वार्ड नंबर एक से निर्वाचित सपा प्रत्याशी विजमा दिवाकर अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। डीएम कोर्ट पहुंचकर विजमा ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

पहले सेट में वार्ड नंबर 21 से निर्वाचित सदस्य सोनी चौधरी और 25 नंबर की सुनीता देवी प्रस्तावक रहीं। जबकि दूसरे सेट के नामांकन में 22 नंबर से निर्वाचित सदस्य नीरज द्विवेदी और 23 नंबर की साधना सिंह प्रस्तावक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, आसिफ जाफरी, कैलाश केसरवानी, हेमंत सिंह टुन्नू, रामकरन निर्मल, हाजी अवैश हसन, प्रदीप चौधरी, महबूब आलम समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर एक बजे वार्ड संख्या एक से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर लाव लश्कर के साथ डायट मैदान पहुंचीं। कलक्ट्रेट के डीएम कक्ष पहुंचकर कल्पना ने भी दो सेटों में पर्चा भरा।
पहले सेट में वार्ड नंबर छह की सदस्य पूनम मौर्या तथा 12 के सदस्य तूफान सिंह प्रस्तावक रहे। जबकि, दूसरे सेट में वार्ड नंबर तीन की मीनू साहू और वार्ड नंबर चार के रामनरेश पासी प्रस्तावक रहे।

नामांकन के दौरान सांसद विनोद सोनकर, पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, संगठन के जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता तथा सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने दोनों उम्मीदवारों के पर्चे को वैध करार दिया। अब 29 जून को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed