{"_id":"695ac6dde462c135d30da82c","slug":"youths-beat-up-man-due-to-enmity-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134576-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश में युवकों ने पीटा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश में युवकों ने पीटा, प्राथमिकी
Mon, 05 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कादीपुर निवासी नीता देवी पत्नी सूबेदार सरोज ने मंझनपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि तीन जनवरी की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी का देवर विकास पुत्र बहोरे घर आ रहा था। आरोप है कि गांव के ही जगन्नाथ, गुलशन, आशू पुत्र जगन्नाथ और अनीस उर्फ गोलकइया पुत्र बिहारी सरोज ने रंजिश में लाठी और ईंट से विकास पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची नीता देवी और उनकी बेटी पूनम देवी के साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में विकास को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।